नई दिल्ली। भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की आज 55वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के ​वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा ने शांति वन में पंडित नेहरू की समाधि पर उन्हें पुष्प अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने ट्वीअ कर कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। हम राष्ट्र के लिए उनके योगदानों को याद करते हैं।


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि कई लोकतांत्रिक राष्ट्र जैसे युवा भारत, जल्द ही तानाशाही में बदल गए। जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर, आइए हम जवाहरलाल नेहरू जी के मजबूत, स्वतंत्र, आधुनिक संस्थानों के निर्माण में योगदान को याद करें, जिन्होंने 70 वर्षों में भारत में लोकतंत्र को जीवित रखने में मदद की है।

राहुल गांधी ने पार्टी के इन वरिष्ठ नेताओं पर फोडा हार का ठिकरा, गुस्से में आए नजर

राष्ट्रपति कोविंद ने मोदी को पीएम पद के लिए किया नियुक्त, सरकार बनाने का दिया न्योता

Related News