इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को फिर सीजफायर का उल्लंघन किया हैं। उन्होंने एलओसी पर पलावालां सेक्टर के केरी सब सेक्टर में गोले दागे हैं। पाकिस्तानी सेना की इस हरकत का मुहतोड़ जबाब देते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान की दो पोस्टें तबाह कर दी हैं। पाकिस्तानी सेना ने शनिवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे फायरिंग शुरू की थी। जिसके बाद भारतीय सेना की जबाबी कार्यवाही में पाक क्षेत्र में आग तथा धुएं की लपटें दिखने लगी।

भारतीय सेना की जबाबी कार्यवाही के करीब दो घंटे बाद 12.45 बजे पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर गोलाबारी शुरू कर दी। दोपहर दो बजे तक दोनों तरफ से गोलाबारी का सिलसिला चलता रहा। पाकिस्तानी सेना ने केरी सब सेक्टर के जोगवां बट्टल इलाके में भी सुबह साढ़े नौ बजे अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया था। हालांकि, इस गोलीबारी में किसी प्रकार के जान-माल की हानि की खबर हमारे पास नहीं है।

आपकी जानकरी के लिए बता दे पिछले तीन दिन से पाकिस्तान गोलाबारी कर रहा हैं। पाकिस्तानी सेना की तरफ से लगातार तीन दिनों से भारतीय चौकियों को निशाना बनाया जा रहा हैं। रविवार शाम को सीमा सुरक्षा बल का एक जवान शहीद हो गया हैं वही एक अन्य जवान घायल हैं। पाकिस्तानी सेना की बार-बार गोलीबारी से आसपास के क्षेत्रों के गांवों नाह कलसरा, थियाडी के लोग काफी घबराए हुए से हैं।

Related News