दोस्तों, आपको बता दें कि भारतीय सीमा पर पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। एलओसी पर कभी स्नाइपरों द्वारा तो कभी आतंकी हमले कर आए भारत को लगातार क्षति पहुंचा रहा है। इतना ही नहीं यह देश परमाणु हमले की भी धमकी दे चुका है।

आपको याद दिला दें कि उरी हमले के बाद पाकिस्तान ने अपनी सेनाओं को अलर्ट कर दिया था। दरअसल इसके पीछे असली वजह यह है कि उसके पास कुछ ऐसे खतरनाक हथियार हैं, जो युद्ध में काफी क्षति पहुंचा सकते हैं। तो देर किस बात की आइए जानें, पाकिस्तान के उन खतरनाक हथियारों के बारें में।

शाहीन-III
यह पाकिस्तान की सबसे खतरनाक मिसाइल ​मानी जाती है। इसकी मारक क्षमता 2750 किमी है। परमाणु हमला करने में सक्षम इस मिसाइल की रेंज में भारत के कई शहर हैं।

गजनवी
सतह से सतह तक मार करने वाली परमाणु मिसाइल गजनवी की मारक क्षमता 290 किमी है। इसका नाम तुर्क आक्रमणकारी महमूद गजनी के नाम पर रखा गया है।

नस्र
यह एक बैलेस्टिक मिसाइल है, जो कि 60 किमी दूरी तक मार कर सकती है। नस्र मिसाइल के परीक्षण के बाद जनरल बाजवा ने भारत पर चुटकी लेते हुए कहा कि नस्र ने कोल्ड स्टार्ट पर पानी फेर दिया है। बता दें कि कोल्ड स्टार्ट भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान से संभावित युद्ध के मद्देनजर विकसित युद्ध नीति है।

अल खालिद
अल खालिद नामक टैंक को पाकिस्तान ने चीन के साथ मिलकर तैयार किया है। यह दुनिया के खतरनाक टैंकों में शामिल है। यह टैंक 125 एमएम बोर का है जो खुद ही लोड हो जाता है।

सबमरीन खालिद
सबमरीन खालिद से कई तरह के खतरनाक हथियार ले जाए सकते हैं। यह जल में 350 किमी की दूरी तक मार करने में सक्षम है।

जेएफ-17 थंडर
पाकिस्तान ने चीन के साथ मिलकर जेएफ-17 थंडर नामक लड़ाकू विमान बनाया है। यह मिसाइल दागने में भी सक्षम है। यह दुनिया के बेहद उन्नत एयरक्राफ्टों में से एक माना जाता है।

Related News