ये तो सभी जानते है पाकिस्तान आर्थिक तंगी के जूझ रहा है। ऐसे में पाकिस्तान ने जापान सरकार के आगे हाथ फैलाए है। जापान सरकार पाकिस्तान को दो परियोजनाओं के लिए 2.6 अरब रुपये का अनुदान देने को कहा है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से पता चली है। पाकिस्तानी अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक खबर में कहा गया है कि जापान के विदेश राज्य मंत्री काजूयूकी नकाने ने पाकिस्तान की यात्रा के दौरान इस सहायता के लिए कागजात पर हस्ताक्षर किए गए।

आपको जानकारी में बता दें, इनमें एक परियाजना मुल्तान में मौसम निगरानी राडार लगाने की है। इसके लिए जापान सरकार 2.1 अरब येन (2.3 अरब रुपये) का अनुदान देगी। दूसरी परियोजना मानव संसाधन विकास छात्रवृत्ति की है। इसके लिए जापान से 33 करोड़ येन यानी 36 करोड़ रुपये की मदद मिलेगी।

वहीं आतंकियों पर कार्रवाई ना करने पर अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने पाकिस्तान को मदद के तौर पर दी जाने वाली 300 मिलियन डॉलर की राशि रोक दी है। इसके साथ ही अमेरिकी प्रशासन ने पाकिस्तान पर आरोप लगाते हुए उसे अफगानिस्तान में 17 साल से चल रहे युद्ध के लिए भी जिम्मेदार ठहराया है। इस मामले में अमेरिकी रक्षा मंत्रालय का कहना है कि पाकिस्तान आतंकियों को बढ़ावा दे रहा है।

Related News