देश में कोविड-19 संक्रमण के मामले रोज नया रेकॉर्ड बना रहे हैं और इसके गंभीर मरीजों के इलाज के लिए ऑक्सीजन की कमी की खबरें आ रही हैं। देश भर में ऑक्सीजन की कमी से बहुत से मरीज की मौत हो गयी , इस बीच देश का सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप ने संकट की इस घड़ी में मदद का हाथ आगे बढ़ाया है।

टाटा ग्रुप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘टाटा समूह तरल ऑक्सीजन के परिवहन के लिए 24 क्रायोजेनिक कंटेनरों का आयात कर रहा है और देश में ऑक्सीजन की कमी को कम करने में मदद कर रहा है।’ ऑक्सीजन संकट को कम करने के लिए चार्टर्ड उड़ानों के जरिए क्रायोजेनिक कंटेनरों का आयात किया जा रहा है। क्रायोजेनिक कंटेनर को लिक्विड सिलेंडर भी कहा जाता है। यह double-walled vacuum vessels होता है जिसें एनुलर स्पेस में मल्टीलेयर इंसुलेशन होता है। इन्हें लिक्विफाइड गैस के ट्रांसपोर्टेशन और स्टोरेज के लिए खासतौर पर डिजाइन किया जाता है।


इससे पहले भी टाटा ग्रुप ने कोरोना से लड़ने में मदद का हाथ बढ़ाया है। आपको बता दे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ने टाटा ग्रुप के इस कदम को स्वागत योग्य बताते हुए तारीफ की। उन्होंने साथ ही कहा कि मिलकर भारत के लोग कोरोना महामारी से लड़ेंगे।

Related News