जम्मू-कश्मीर में भारत सरकार द्वारा धारा 370 को खत्म करने के बाद सबसे ज्यादा दुख पाकिस्तान को हुआ है। पाकिस्तान अब रोज नए-नए पैंतरे अपना रहा है। पाकिस्तान ने कश्मीर मुद्दे को अंतर्राष्ट्रीयकरण करने का पूरा प्रयास कर रहा है लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही हैं। बात करे इन दिनों कि तो भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की संभावना बहुत ज्यादा है। वैसे भारत की ताकत की बात करें तो भारत के कुछ ऐसे हथियार हैं जिनके सामने दुनिया के बड़े-बड़े देश भी नहीं टिकते हैं। इसके साथ-साथ भारत कुछ ऐसे प्रोजेक्ट पर भी काम कर रहा है जो मिसाइल के क्षेत्र में भारत को सबसे आगे कर देगा।

1. ब्रह्मोस मिसाइल: ब्रह्मोस मिसाइल दुनिया की एकलौती सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है जो भारत के पास है। इसकी स्पीड मैक 3 है। भारत ने यह मिसाइल रूस के साथ मिलकर तैयार किया है। इस मिसाइल की खासियत है कि यह मिसाइल जमीन, हवा, और पानी से मार करने में सक्षम है।

2. अग्नि मिसाइल: भारत की अग्नि मिसाइल के बारे में कौन नहीं जानता है। भारत की यह बहुचर्चित मिसाइल प्रणाली है जो कई वर्जन में उपलब्ध है। इस मिसाइल की अलग-अलग वेरियेंट अलग-अलग युद्ध परिस्थितियों में मार करने में सक्षम है।

3. आकाश मिसाइल: भारत की आकास मिसाइल कम दूरी में मार करने वाली मिसाइल है। जिसकी मारक क्षमता 150 से 250 किलोमीटर तक है। यह मिसाइल जमीन से दागी जाने वाली मिसाइल है। इसकी खासियत है कि यह 99.9% स्टीक निशाना भेदने में सक्षम है।

4. पृथ्वी मिसाइल: भारत की एक और मिसाइल प्रणाली में पृथ्वी मिसाइल का नाम भी गर्व के साथ लिया जाता है। इस मिसाइल का प्रयोग एंटी मिसाइल प्रतिरोधक क्षमता के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। जिसे पृथ्वी एयर डिफेंस के नाम से जाना जाता है।

5. निर्भय मिसाइल: यह एक लंबी दूरी की सबसोनिक क्रूज मिसाइल है। इसे डीआरडीओ ने विकसित किया है। यह लंबी दूरी की परंपरागत और परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम क्रूज मिसाइल है। मिसाइल 6 मीटर लंबी है और वज़न लगभग 1500 किलो है। इसकी मारक क्षमता 1000 किलोमीटर है।

Related News