दोस्तों, आपको बता दें कि किसी भी देश की पुलिस जनता में अनुशासन बनाए रखने का काम करती है। हांलाकि पुलिस की भ्रष्टता को लेकर जनता में यह सवाल उठते रहते हैं कि वह बिना पैसे लिए काम ही नहीं करती है। भारत में भी पुलिस के काम करने के तौर-तरीकों को लेकर हमेशा से सवाल उठते रहे हैं।

इस स्टोरी में हम आपको विश्व के सबसे भ्रष्ट पुलिस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें उस देश की जनता बिल्कुल नकारा मानती है।

1- हैती की पुलिस
हैती की पुलिस को दुनिया का सबसे भ्रष्ट पुलिस बल माना जाता है। हाल के वर्षों में ही हैती की पुलिस ने कई प्रकार के मानवाधिकारों का हनन किया है। यहां की पुलिस अपने अनुचित कार्यों से देश के समाज एवं संस्कृति पर नकारात्मक प्रभाव डाल रही है।

2- मैक्सिको की पुलिस
मैक्सिको पुलिस बल भ्रष्टता के मामले में दुनिया में दूसरे पायदान पर है। मैक्सिको के भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों की बदौलत देश की स्थिति बदतर होती जा रही है। मैक्सिको की पुलिस पर ड्रग तस्करी को बढ़ावा देने तथा पर्यटकों से धन उगाही करने तथा निर्दोष नागरिकों को जुर्म में फंसाने का आरोप है।

3- केन्या की पुलिस
ट्रांसपैरेंसी इंटरनेशनल की एक सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, केन्या की पुलिस को उस देश की 92 फीसदी जनता भ्रष्ट मानती है।

4- इराक की पुलिस
इराक की पुलिस का भ्रष्टाचार से जुड़ा लंबा इतिहास रहा है। इराक की पुलिस आज भी अपहरण, फिरौती, रिश्वतखोरी में संलिप्त है। यहां की पुलिस आतंक से लड़ने और नागरिकों की सुरक्षा करने में नाकाम रही है।

5- सोमालिया की पुलिस
युद्ध से ग्रस्त इस देश में पुलिस के ज्यादातर अधिकारी चोरी, जबरन उगाही में संलिप्त हैं। इतना ही नहीं यहां की पुलिस धन उगाही के लिए जनता को प्रताड़ित करती रहती है।

6- अफगानिस्तान की पुलिस
अफगानिस्तान की पुलिस जनता की सुरक्षा करने में असफल रही है। इस देश के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। इस देश की पुलिस पर रिश्वत लेने तथा घूसखोरी जैसे तमाम आरोप लगते रहते हैं।

7- सूडान की पुलिस
सूडान की पुलिस धन उगाही के मामले में पूरी दुनिया में बदनाम है। यहां की पुलिस शायद ही किसी अपराध की जांच करती है अथवा एफआईआर लिखती हैै। इस पुलिस बल पर यहां की जनता के खिलाफ हिंसात्मक और बदले की कार्रवाई करने का आरोप है।

8- पाकिस्तान की पुलिस
एक अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार संगठन द्वारा किए गए सर्वे के मुताबिक, पाकिस्तान पुलिस बल सरकार का सर्वाधिक भ्रष्ट महकमा है। इस देश की पुलिस रिश्वतखोरी, मासूम नागरिकों की गिरफ्तारी, क्रूरता तथा पैसे की जबरन उगाही जैसे अपराधों में संलिप्त है।

Related News