कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिह यादव के निधन पर दुख जताते हुए सोमवार को कहा कि रक्षा मंत्री एवं सामाजिक न्याय के सशक्त पैरोकार के रूप में उनका अतुलनीय योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ''मुलायम सिह यादव जी के निधन का दुखद समाचार मिला। भारतीय राजनीति में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत सरकार के रक्षा मंत्री व सामाजिक न्याय के सशक्त पैरोकार के रूप में उनका अतुलनीय योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ’’अखिलेश यादव व अन्य सभी प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं। ईश्वर श्री मुलायम सिह यादव जी को श्रीचरणों में स्थान दें।’’
मुलायम सिह यादव का सोमवार को 82 साल की उम्र में निधन हो गया है। पिछले कुछ हफ्तों से उनकी तबीयत बहुत खराब थी। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में वेंटीलेटर पर रखा गया था और उन्हें जीवन रक्षक दवाएं दी जा रही थी।

Related News