विधायक अदिति की शादी 21 नवंबर यानि आज ही हो रही है लेकिन आपको बता दे अदिति ने आखिर इतनी जल्दी शादी करने का फैसला क्यों किया। अदिति ने शादी से पहले एक बड़ा खुलासा किया है। जहां उन्होंने अपने होने वाले पति के बारे में बताया हैं की उनकी शादी पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सैनी से तय हुई है।

अदिति सिंह ने बताया कि उनके पिता दिवंगत अखिलेश सिंह ने उनकी शादी तय की थी। पिताजी की मृत्यु के तीन माह के अंदर ही शादी कर रही हूं, क्योंकि उन्होंने आखिरी सांस लेने के पहले कहा था कि शादी रुकनी नहीं चाहिए।

अदिति और अंगद दोनों के ही परिवार लंबे समय से राजनीति में हैं। अदिति ने कहा कि दिल्ली में शादी की तैयारियां चल रही हैं। इस शादी में कांग्रेस और भाजपा के दिग्गज नेताओं के पहुंचने की चर्चा है।

Related News