देश-दुनिया से जुडी हर वो खबर ... जो आपको जानना हैं जरुरी। राजनीति और सैन्य क्षेत्रों से जुडी लेटेस्ट और रोचक ख़बरों के लिए चैनल को फॉलो करें।

निकट भविष्य में चार राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिनमें छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं। इन चुनावों के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने पार्टी अध्यक्ष मायावती की रैलियों की घोषणा कर दी हैं।

जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में मिलाकर मायावती कुल 26 रैलियां करेंगी। वही तेलंगाना में बसपा प्रमुख मायावती के प्रचार अभियान को अंतिम रूप दिया जा रहा है। तेलंगाना में वीर सिंह बसपा के चुनाव अभियान प्रभारी बनाये गए हैं।

बसपा प्रमुख ने पार्टी के राज्यसभा सदस्य अशोक सिद्धार्थ को राजस्थान में चुनाव अभियान की जिम्मेदारी सौपी हैं। मायावती के चुनाव अभियान की शुरुआत राजस्थान से होगी। वे राजस्थान में 25 और 26 अक्तूबर तथा एक और दो नवंबर को हर दिन दो दो रैलियों को संबोधित करेंगी।

मध्य प्रदेश में मायावती की 12 जनसभायें होंगी, जिनका स्थान और तारीख अभी तय नहीं हुई हैं। मध्य प्रदेश में बसपा राज्य की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वही छत्तीसगढ़ में मायावती की छह रैलियां की जाएंगी। जिसमें 4, 16 और 17 नवंबर की तारीख तय हुई हैं।

दोस्तों अगर आप इन चार राज्यों में बसपा के भविष्य को किस तरीके से देखते हैं ? अपनी प्रतिक्रिया हमें कमेंट बॉक्स के माध्यम से जरूर देवें।

Related News