इंटरनेट डेस्क। राज्यसभा सांसद मदनलाल सैनी को राजस्थान भाजपा का नया अध्यक्ष चुना गया है।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के संगठन मंत्री रामलाल ने अंतत: सर्वसम्मति से मदन लाल सैनी को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनवाने में सफलता पा ली है।

आपको बता दें, मदलनलाल सैनी ने अशोक परणामी की जगह ली है। मदनलाल सैनी की नियुक्ति को लेकर बीजेपी कार्यालय ने एक बयान भी जारी किया।

बीजेपी ने अपने बयान में कहा कि मदनलाल सैली की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की जा रही है।

जानें मदन लाल सैनी के बारे में

अप्रैल 2018 को कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी का राज्यसभा का कार्यकाल खत्म होने के बाद पहली बार मदन लाल सैनी राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए है। मदन लाल शेखावटी क्षेत्र के खांटी नेता हैं।

उन्हें राजस्थान के शेखावटी अंचल में बीजेपी को खड़ा करने वाले नेताओं के रूप में जाना जाता है। वो राजस्थान का जाना माना चेहरा है। वहीं वो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में अच्छी खासी पैठ रखते हैं।

राजनीतिक कॉरियर के लिहाज से सैनी झुंनझुनू (उदयपुरवाटी) से 1990-92 तक विधायक रहे हैं। इसके बाद वह झुनझुनूं से ही लोकसभा का चुनाव लड़े थे, लेकिन उनको हार का सामना करना पड़ा।

लेकिन संगठन के कामकाज में वह लगातार सक्रिय रहे हैं। सैनी पार्टी के प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष हैं। साथ ही वह बीजेपी के और प्रदेश महामंत्री भी रह चुके हैं।

Related News