इन दिनों देश की बड़ी सफलता चंद्रयान-2 को लेकर बहुत चर्चे हो रहे है। NASA द्वारा अंतरिक्ष की खबरे भी सुनने को मिल रही है, भारत ने आज अंतरिक्ष की दुनिया में ऊंची छलांग लगाई है। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से जीएसएलवी मार्क 3 प्रक्षेपण यान से अंतरिक्ष में चंद्रयान 2 को लॉन्‍च कर भारत ने दुनिया को अपने दमखम का परिचय दिखाया है। यह लांचिंग पूरी तरह से कामयाब रही।


चाँद पर पहुंचने के लिए यान को कुल 48 दिन लगेंगे। 48 दिन बाद यान चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा। चंद्रयान-2 चाँद की कक्षा में पहुंचकर दो हिस्‍सों में विभाजित होगा। चंद्रयान-2 का एक हिस्‍सा कक्षा में और दूसरा हिस्‍सा चाँद पर उतरेगा। चांद पर पहुंचने के बाद विक्रम लैंडर से लेकर प्रज्ञान रोवर चांद पर 14 दिन रहेंगे।


पीएम नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान-2 की सफल लॉन्चिंग पर देश को बधाई दी। उन्‍होंने कहा कि ये पूरी तरह से स्‍वदेशी मिशन है। ये पल हमारे गौरवशाली इतिहास में गर्व होगा। हर भारतीय को अपने वैज्ञानिकों पर गर्व होना चाहिए।

Related News