नई दिल्ली। कांग्रेस पाट्री को लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफे को लेकर पाट्री में घमासान मचा हुआ है। आज राहुल को मनाने उनके घर प्रियंका समेत पाट्री के कई दिग्गज नेता पहुंचे। तो वहीं अब राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। राजद अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी को पद से इस्तीफा नहीं देना चाहिए।

आपको बता दें कि लालू यादव रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती हैं। यहां लालू ने कहा कि राहुल गांधी का अध्यक्ष पद छोड़ने का प्रस्ताव न केवल उनकी पार्टी के लिए आत्मघाती होगा बल्कि यह उन सभी सामाजिक और राजनीतिक ताकतों के लिए भी झटका होगा।

इसके बाद लालू ने कहा कि यह भाजपा के बिछाए जाल में फंसने जैसा होगा। अगर गांधी-नेहरू परिवार से अलग कोई शख्स राहुल की जगह आएगा, मोदी और शाह की टीम उस नए नेता को कठपुतली के रूप में प्रचारित करेगी। उसको राहुल-सोनिया के रिमोट से चलने वाला बताया जाएगा। यह खेल अगले लोकसभा तक चलता रहेगा। राहुल को अपने आलोचकों को ऐसा मौका क्यों देना चाहिए?

इसके बाद राजद अध्यक्ष ने कहा कि यह एक तथ्य है की मोदी की अगुआई वाली बीजेपी से विपक्ष चुनाव हार गया है। सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ाई में शामिल सभी पार्टियों को इसे नाकामी के रूप में स्वीकार करना चाहिए और इस बात पर आत्मचिंतन करना चाहिए कि क्या गलत हुआ। हार की वजह जानने के लिए ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं है।

इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले-पार्टी ढूंढे नया अध्यक्ष, इस्तीफे का फैसला नहीं बदलूंगा!

रायबरेली की जनता को सोनिया गांधी ने लिखा भावुक पत्र, बोली-मैं सच्‍चे मन से आभारी हूं

Related News