राजनीति के दिग्गजों के सार्वजनिक जीवन से तो हर कोई वाकिफ है, लेकिन नेताओं की खाने पीने की आदतों से ज्यादातर लोग अंजान हैं। देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस की मुखिया सोनिया गांधी के राजनीतिक जीवन से सभी परिचित हैं, बहुत हद तक उनके निजी जीवन के पन्ने भी आम जनता के सामने रहे हैं। हालांकि उनकी खाने को लेकर पसंद नापंसद और उनके रोजाना के डाइट प्लान को लेकर कम लोगों को ही जानकारी है।

लेकिन यह कम ही लोगों को पता है कि सोनिया गांधी कुशल रसोइया हैं। वह प्राय: रेड चिली आयल बनाया करती हैं। शादी के बाद के दिनों में वह अपनी सास इंदिरा को स्वादिष्ट पास्ता बनाकर खिलाया करती थीं। उनके हाथ के बने गाजर के हलवे का तो कहना ही क्या।


सोनिया गांधी अपने घर का बना खाना ही पसंद करती हैं। उनके साथ ज्यादातर वक्त उनका टिफिन रहता है। उन्हें दोपहर के खाने में मिक्स दाल, हरी सब्जियां, चपाती और दही पसंद है। वहीं रात में वह हल्का खाना ही पसंद करती हैं। उन्हें गुजराती खाना भी पसंद है।

Related News