दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 का परिणाम आज आ जायेगा। वोटों की गिनती हो रही है। लेकिन इन सब के बीच उन उम्मीदवारों और नेताओं के बारे में जानना जरुरी है, जिन्होंने चुनाव से पहले अपनी पार्टी छोड़ दूसरा दल ज्वाइन कर लिया। चुनाव से पहले कई बड़े नेताओं ने अपनी राजनीतिक पार्टी का हाथ छोड़ दूसरे दलों का दामन थाम लिया था। इनमें आप की अलका लांबा समेत, कपिल मिश्रा, आदर्श शास्त्री और विनय मिश्रा समेत कई नाम है।

अलका लांबा: दिल्ली के चांदनी चौक से कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ रही अलका लांबा वोटों की गिनती में अभी पीछे चल रही हैं। बता दें कि लांबा कभी आम आदमी पार्टी की बड़ी नेताओं में शामिल रहीं हैं। अलका लांबा चुनाव से पहले AAP छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गई।

कपिल मिश्रा: आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेताओं में माने जाने वाले कपिल मिश्रा इस बार मॉडल टाउन विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार है। वह वोट काउंटिंग में पीछे चल रहे हैं। केजरीवाल से मनमुटाव हो गया और उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली।

आदर्श शास्त्री: आदर्श शास्त्री कांग्रेस के टिकट पर द्वारिका सीट से चुनाव मैदान में हैं। अभी वह पीछे चल रहे हैं।

अनिल वाजपेयी: गांधी नगर सीट से आप के टिकट पर पिछला चुनाव जीत चुके अनिल वाजपेयी ने इस बार भाजपा का दामन थाम लिया और इसी सीट से भाजपा के टिकट पर आप के खिलाफ लड़ने का फैसला किया। वैसे अनिल वोट काउंटिंग में आगे चल रहे हैं।

Related News