पिछले कुछ समय में हमारे देश की शिक्षा प्रणाली में बहुत बदलाव आया है। पहले अधिकतर भारतीय उच्च शिक्षा के लिए भारत की बजाय अन्य देशों को बेहतर मानते थे लेकिन अब लोग स्कूली शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक भारत में लेना पसंद करते है। इतना ही नहीं बल्कि आज विदेशी छात्र भी भारत में पढ़ने के लिए आते है। इन सबके बावजूद कुछ लोग आज ही विदेश में पढ़ने जाने का सपना देखते है। अगर आप भी अच्छे करियर के लिए विदेश में जाकर पढ़ने का सपना देख रहे है तो इससे पहले एक बार भारत में पढ़ाई करने के फायदे जान लीजिये।

आज भारत की कई यूनिवर्सिटीज हर मायने में कई बड़े बड़े देशों की यूनिवर्सिटीज से प्रतियोगिता कर रही है। आज कई देशों के छात्र भारत में आकर यहां की यूनिवर्सिटीज में उच्च शिक्षा ले रहे है। इसलिए अगर आप भी किसी टॉप यूनिवर्सिटी में पढ़ना चाहते तो अब आपका यह सपना भारत में रहकर भी पूरा हो सकता है।

विदेशों में पढ़ाई की तुलना में भारत में पढ़ाई करने का खर्च बहुत कम होता है। जहां अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी जैसे देशों में पढ़ाई का खर्च लाखों-करोड़ों में होता है, वहीं आप भारत में वही कोर्स बहुत कम खर्च पर कर सकते है।

वैसे तो विदेश में पढ़ने का सपना लगभग हर छात्र का होता है लेकिन हर किसी का यह सपना पूरा नहीं होता है या फिर अधिकतर छात्र स्कॉलरशिप लेकर विदेशों में पढ़ने जाते है जो कि मिलना बहुत कठिन होती है। वहीं केवल विदेश ही नहीं बल्कि भारत में पढ़ने के लिए भी जरूरतमंद छात्रों को स्कॉलरशिप दी जाती है जो कि बहुत आसानी से मिल जाती है। इस तरह स्कॉलरशिप लेकर आप भारत की टॉप यूनिवर्सिटीज में पढ़ सकते है।

विदेश में पढ़ने के लिए आपको उस देश की भाषा आना बहुत जरुरी है लेकिन अगर आप भारत में पढ़ाई करते है तो इसके लिए आप हिंदी या अंग्रेजी माध्यम में से कोई भी एक भाषा चुन सकते है क्योंकि भारत में अधिकतर यूनिवर्सिटीज का कोर्स इन्हीं दोनों भाषाओं में होता है।

Related News