अमेरिका और भारत के बीच दोस्ताना रिश्ता नया नहीं है। साल 1959 से ही तमाम अमेरिकी राष्ट्रपति भारत के दौरे पर आते रहे हैं। जिससे दोनों देशों के बीच रिश्ते मजबूत बने रहे। जैसा कि आपको बता दे अभी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ भारत आए हुए हैं। अपने इस दौरे के दौरान वो राजधानी में तो रहेंगे ही साथ ही अहमदाबाद भी जाएंगे। वैसे आज आपको बता दे डोनाल्ड ट्रंप पहले राष्ट्रपति नहीं बल्कि इससे पहले भी 5 राष्ट्रपति भारत दौरे पर आये है ,

डी.आइजनहावर:साल 1959 में अमेरिकी राष्ट्रपति डी.आइजनहावर पहली बार भारत दौरे पर आए थे। साल 1959 में वो चार दिनों के दौरे पर भारत आए थे। उस समय भारत के प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू थे।

रिचर्ड निक्सन: साल- 1969 में रिचर्ड निक्सन भारत के दौरे पर आए थे। हालांकि वो राष्ट्रपति की हैसियत से भारत नहीं आए थे। डी. आइजनहावर जब राष्ट्रपति थे तो रिचर्ड निक्सन उपराष्ट्रपति थे। निक्सन भारत दौरे के दौरान महज 22 घंटे दिल्ली में रुके थे।

जिमी कार्टर: जिमी कार्टर भारत के दौरे पर आने वाले अमेरिका के तीसरे राष्ट्रपति थे। जिमी जनवरी 1978 में तीन दिवसीय दौरे पर भारत आए थे। उनका यह दौरा तब हुआ था जब कुछ महीने पहले ही चुनाव में जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिली थी और इंदिरा गांधी को बड़ी हार।

बिल क्लिंटन: साल 2000 में बिल क्लिंटन भी भारत के दौरे पर आए थे। वो ऐसे पहले राष्ट्रपति थे जो 5 दिनों के दौरे पर भारत आए थे। यह किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति के भारत का अब तक का सबसे लंबा दौरा था। उस समय भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी थे।


जॉर्ज डब्ल्यू बुश: बिल क्लिंटन के दौरे के 6 साल बाद जॉर्ज डब्ल्यू बुश भारत के दौरे पर आए थे। जॉर्ज बुश और अमेरिका की पहली महिला लारा बुश उनके साथ आई थीं। इन दोनों का भारत दौरा महज 60 घंटे का था।

बराक ओबामा; 2010 के नवंबर महीने में बराक ओबामा भारत आने वाले अमेरिका के 6 वें राष्ट्रपति थे। ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ने 26/11 के आंतकवादी हमले में मारे गए लोगों को मुंबई जाकर श्रद्धांजलि दी थी। उन्होंने आतंकंवादी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों से भी मुलाकात की थी।

Related News