राहुल गांधी के भाषण, चुनावी दौरे और लाइफ स्टाइल के बारे में आप खूब जानते होंगे। लेकिन क्या आप उनके फेवरेट फ़ूड के बारे में जानते हैं? आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।

राहुल गांधी सुबह उठकर साइक्लिंग करते हैं। स्वीमिंग और स्कूबा डाइविंग पसंद होती है। वे रोजाना जिम में भी वर्कआउट करते हैं। हेल्दी ब्रेकफास्ट में वे ड्राइफ्रूट्स, डोसा, इडली, सांभर आदि खाना पसंद करते हैं। खुद को फिट रखने के लिए वे सॉफ्ट ड्रिंक्स और लेमन जूस पीना पसंद करते हैं।

राहल गांधी को चॉकलेट खाना और कॉफी पीना बेहद पसंद है। वहीं खान-पान में दाल-चावल, रोटी सब्जी उनके फेवरेट है। उनका फेवरेट डेस्टिनेशन दिल्ली का अशोका होटल, सागर रत्ना है। यहां वे अक्सर इडली, डोसा और सांभर खाने आते-जाते हैं।

चुनावी दौरों के दौरान उन्हें पकौड़े, कढ़ी फाफड़ा खाते भी देखा जा चुका है। वहीं जब वे छुट्टियों में जाते हैं तो नूडल्स खाना पसंद करते हैं।

Related News