कांग्रेस पार्टी में कई पढ़े लिखे नेता रहे हैं। कांग्रेस के नेताओं के पास कई डिग्रियां हैं। इंदिरा गांधी से लेकर या राजीव गांधी और राहुल गांधी सभी नेताओं के पास कई डिग्रियां हैं।


आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे कांग्रेस नेताओं के बारे में जिनकी एजुकेशन क्वालिफिकेशन के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

डॉ. मनमोहन सिंह-

भारत के 13वें प्रधान मंत्री डॉ मनमोहन सिंह सबसे पढ़े लिखे राजनेताओं में से एक हैं। उन्होंनेऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में डॉक्टरेट किया। इंडिया की इकोनॉमिक्स को बुलंदियों पर लेजाने के श्रेय भी मनमोहन सिंह को ही जाता है।

सोनिया गाँधी

इटली में जन्मी सोनिया का पालन-पोषण एक रोमन कैथोलिक परिवार में हुआ था। स्थानीय स्कूलों में अपनी प्राथमिक शिक्षा पूरी करने के बाद, उन्होंने कैम्ब्रिज, इंग्लैंड में ग्रेजुएशन की डिग्री ली।

कपिल सिब्बल-

कपिल सिब्बल कांग्रेस सरकार में साइंस और टेक्नोलॉजी मिनिस्टर, मानव संसाधन विकास, आईटी, कानून और न्याय मंत्री रह चुके हैं। प्रोफेशन से वे एक वकील हैं और उन्होंने हावर्ड लॉ स्कूल, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, यू.एस.ए. से लॉ डिग्री में मास्टर्स किया हुआ है।

राजीव गांधी-

भारत के छठे प्रधान मंत्री राजीव गांधी, इंपीरियल कॉलेज से पढ़े हुए हैं। इसके बाद वो कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय भी गए थे।

राहुल गांधी-

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से डवलपमेंट स्ट्डीज में ग्रेजुएशन किया हुआ है।

Related News