सोनिया गांधी कांगेस की राष्ट्रिय अध्यक्ष हैं और वे गलवान मुद्दे को लेकर बार बार मोदी सरकार पर निशाने साध रही है। सोनिया गाँधी 1998 में कांग्रेस की अध्यक्ष बनी थी।

सोनिया ने1997 में अपने पति राजीव गांधी की हत्या के बाद राजनीति में प्रवेश किया और इसके बाद कांग्रेस पार्टी को नए मुकाम तक पहुंचाया है।

2004 में जब पार्टी ने आम चुनाव जीते, तो सोनिया ने प्रधान मंत्री का पद लेने से इनकार कर दिया और इसके बदले मनमोहन सिंह का भारत के प्रधानमंत्री बनें। इस बात को लेकर हमेशा बहस होती है कि सोनिया गांधी की कुल संपत्ति कितनी है?

सोनिया गांधी की कुल संपत्ति

सोनिया गांधी की कुल संपत्ति 5 मिलियन डॉलर (लगभग 37 करोड़) बताई गई है लेकिन ये हमेशा से विवादित रही है। सोनिया गांधी की संपत्ति को इस से कहीं अधिक बताया जाता है। 2014 में, सोनिया ने अपनी कुल संपत्ति $ 1 से $ 3 मिलियन (लगभग 22 करोड़) के बीच होने का अनुमान लगाया। इसके विपरीत, OpenSecrets.org और बिजनेस इनसाइडर सहित कुछ स्रोतों ने अनुमान लगाया है कि सोनिया की वास्तविक संपत्ति $ 2 बिलियन से अधिक (1510 करोड़) हो सकती है।

Related News