अमित शाह को सभी बीजेपी के चाणक्य के रूप में जानते हैं। वे वर्तमान में केंद्र में गृह मंत्री के पद पर कार्यरत हैं। वह गांधीनगर में 2019 के भारतीय आम चुनाव में, संसद के निचले सदन, लोकसभा के लिए चुने गए थे। आज हम आपको अमित शाह के फेवरेट फ़ूड के बारे में बताने जा रहे हैं।

अमित शाह खान-पान के बेहद शौकीन हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि अमित शाह शाकाहार भोजन पसंद करते हैं। उन पकोड़े खाना बेहद पसंद है। हमेशा एनर्जी से भरे रहने के लिए डॉक्टरों की सलाह के अनुसार वे हमेशा हर दो घंटे में कुछ न कुछ खाते हैं।

संसद की कैंटीन का खाना बड़े चाव से खाते हैं। अमित शाह खाने में कभी कोई खास फ़रमाहिश नहीं रहती ना ही वे इसके लिए किसी को परेशान करते हैं। उन्हें सिंपल खाना ही पसंद है।

अमित शाह रात को डिनर में दाल और चावल के साथ चपाती खाना पसंद करते हैं। उनके कमरे में सेवाएं देने वाले काफी खुश रहते हैं, क्योंकि शाह जितने सख्त माने जाते हैं या दिखाई देते हैं, असल में ऐसे हैं नहीं। वे अपनी कोई फरमाइश नहीं करते हैं जो भी भोजन हो उसे खा लेते हैं।

Related News