थाइलैंड के विवादित राजा महा वाजिरालोंगकोर्न ऊर्फ राम दशम कोरोना संकट से जूझ रही जनता को छोड़कर जर्मनी चले गए हैं। राजा महा ने जर्मनी के एक आलीशान होटल को ही अपना 'किला' बना लिया है। होटल के अंदर बने उनके 'हरम' में 20 महिलाएं रहेंगी। इसके अलावा राजा महा अपने साथ कई नौकर भी लेकर गए हैं।

राजा महा ने कोरोना संकट के मद्देनजर अपने सेवकों के साथ जर्मनी के अल्पाइन रिसॉर्ट में स्थित एक लग्जरी होटल में खुद को आइसोलेट कर लिया है। ऐसी जानकारी है कि राजा ने होटल ग्रैंड सोन्नेबिचल को पूरा बुक कर लिया है।

राजा ने अपने परिवार के 119 लोगों के कोरोना से संक्रमित होने के शक में थाईलैंड वापस भेज दिया है। इसी बीच राजा के संकट के समय जर्मनी भागने को लेकर देश में हजारों लोग गुस्से में हैं। सोशल मीडिया पर लोग राजा की आलोचना कर रहे हैं। बता दें कि थाईलैंड में कोरोना के 1200 से ज्यादा मरीज पाए गए हैं.,यहां मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है,यहां 1 मार्च को कोरोना से पहली मौत का मामला सामने आया था।

Related News