आम आदमी के संयोजक केजरीवाल एक बार फिर से दिल्ली के मुख्यमंत्री बन चुके हैं। उन्होंने 16 फरवरी को इस पद के लिए शपथ ली। केजरीवाल हमेशा ही बेहद साधारण कपड़ों में नजर आते हैं। उनका पहनावा बेहद ही सादा है। उन्होंने दिल्ली की जनता का दिल भी जीता है।

तीसरे शपथ ग्रहण समारोह में केजरीवाल मफलर में नहीं बल्कि रेड स्वेटर में नजर आए। उन्होंने प्लेन रेड स्वेटर को ब्लैक ट्राउजर के साथ पहना।

केजरीवाल शुरुआत में भी अपने इसी पहनावे के कारण चर्चा में आए थे। वे बेहद साधारण पहनावा पहनते हैं और इस कारण वे सोशल मीडिया में भी काफी चर्चा में है।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने जो स्वेटर पहना है वो मॉन्टे कार्लो कंपनी का है। मॉन्टे कार्लो का ये रेड स्वेटर आपको फ्लिपकार्ट पर भी मिल जाएगा और वर्तमान में इस स्वेटर की कीमत फ्लिपकार्ट पर 1600 रुपये है।

Related News