भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके कल्याण सिंह का निधन शनिवार देर रात को हो गया। आपको बता दें कि कल्याण सिंह राजस्थान के राज्यपाल भी रह चुके हैं और एक लंबे समय तक भारतीय राजनीति में एक सक्रिय चेहरा रहे थे और भारतीय जनता पार्टी के लिए वे एक बड़े नेता थे।

शनिवार रात को आई उनके निधन की खबर के बाद पूरी भारतीय जनता पार्टी में शोक की लहर दौड़ पड़ी आपको बता दें कि वह एक हिंदू पोस्टर बॉय के रूप में भारतीय जनता पार्टी के लिए जाने जाते थे।

उनके निधन पर भारतीय जनता पार्टी समेत अनेक पार्टियों के नेताओं द्वारा शोक जताया गया वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी इस मौके पर ट्वीट करते हुए अपना शोक जताया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर कहा है, "दुख की इस घड़ी में मेरे पास शब्द नहीं हैं...उत्तर प्रदेश के विकास में उनका योगदान अमिट है।" उन्होंने आगे कहा, "कल्याण सिंह जी समाज के कमज़ोर और वंचित वर्ग के करोड़ों लोगों की आवाज़ थे...देश की हर पीढ़ी इसके लिए उनकी आभारी रहेगी।"

वहीं इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कहा कि कल्याण सिंह उनके करीबी दोस्त थे और आज उनके निधन पर उन्होंने अपना एक करीबी दोस्त खो दिया है।

वहीं तमाम नेताओं ने सोशल मीडिया पर कल्याण सिंह के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके निधन के बाद ही तुरंत अस्पताल पहुंचे इस बात की खबर सामने आई थी और वह पिछले कुछ दिनों से लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए थे।

Related News