नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 में झारखंड में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पडा। इसके बाद कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजॉय कुमार ने अपने पद से इस्तीफे की पेशकश की है। उन्होंने अपना इस्तीफा झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह को भेजा है। कांग्रेस ने झारखंड में महज एक सीट पर ही जीत हासिल की है। तो वहीं भाजपा ने 11 सीटें जीती है।

कांग्रेस ने झारखंड में महागठबंधन के बीच सीटों के बंटवारे के तहत कांग्रेस ने सात लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था। इनमें से महज सिहंभूम की सीट पर ही कांग्रेस ने जीत हासिल की। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी गीता कोडा थी। ज​बकि अन्य छह सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि झारखंड में 14 लोकसभा सीट है।

गौरतलब है कि झारखंड में कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा, झारखंड विकास मोर्चा और राजद ने मिलकर महागठबंधन बनाया था। महागठबंधन को 14 सीटों में से महज दो सीट पर ही जीत मिली। सिंहभूम से कांग्रेस प्रत्याशी गीता कोड़ा और राजमहल सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विजय हांसदा जीते।

बिहार में उपेंद्र कुशवाह को लगा बड़ा झटका, दो RLSP विधायक जदयू में हुए शामिल

राम मंदिर पर बोले मोहन भागवत: राम का काम करना है और वो होकर रहेगा

Related News