राजनीति से जुड़ी सटीक खबरों के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें, यह खबर आपको कैसी लगी कमेंट करके हमें बताएं।

दोस्तों, आपको बता दें कि बीते शनिवार को नई दिल्ली के सांस्कृतिक गौरव संस्था द्वारा यहां रवीन्द्र शतवार्षिकी भवन में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की हत्या रूस में हुई थी। इस बात को पंडित जवाहर लाल नेहरू अच्छी तरह से जानते थे। यह जवाहर लाल नेहरू और जापानियों की एक साजिश थी।

स्वामी ने दावा किया कि नेताजी की हत्या में रूस के पूर्व राष्ट्रपति जोसेफ स्टालिन की महत्वपूर्ण भूमिका थी। बोस की मृत्यु 1945 में नहीं हुई थी। उन्होंने कहा कि सुभाष चंद्र बोस के आजाद हिंद सरकार के चलते ही ब्रिटेन के औपनिवेशिक शासकों ने भारत को आजादी दी, जिसका गठन 75 साल पहले सिंगापुर में हुआ था। दोस्तों, आपको बता दें कि नेताजी ने साम्यवादी रूस में शरण मांगी थी, लेकिन बाद में उनकी हत्या कर दी गई।

सुब्रमण्यम स्वामी ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि संविधान के अनुच्छेद-370 को भारत के राष्ट्रपति द्वारा सिर्फ एक अधिसूचना जोड़कर हटाया जा सकता है। यह अनुच्छेद कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करता है। इस बीजेपी नेता ने कहा कि यूपी में राम मंदिर निर्माण के रास्ते खुल चुके हैं।

Related News