देश-दुनिया से जुडी हर वो खबर ... जो आपको जानना हैं जरुरी। राजनीति और सैन्य क्षेत्रों से जुडी लेटेस्ट और रोचक ख़बरों के लिए चैनल को फॉलो करें।

कुछ दिनों पहले ही मानवेंद्र सिंह ने कांग्रेस का हाथ थामा था। उनके बाद अब उनके पिता जसवंत सिंह ने 4 साल बाद सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर वापसी की हैं। दरअसल साल 2014 में हुई दुर्घटना के बाद वह कोमा में चले गए थे। जिसके बाद उनका ट्विटर अकाउंट उनके छोटे बेटे भूपेंद्र सिंह चला रहे हैं।

वाजपेयी सरकार के कार्यकाल में वित्त मंत्री रह चुके जसवंत सिंह साल 2014 में सिर में चोट लगने के बाद कोमा में चले गए थे। जिसके बाद उनके सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट आना भी बंद हो गए। कुछ समय बाद उनके बड़े बेटे मानवेंद्र, उनकी पत्नी चित्रा सिंह और छोटे भाई भूपेंद्र कांग्रेस में शामिल हुए।

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में राजस्थान के बाड़मेर लोकसभा संसदीय क्षेत्र से उन्हें भाजपा द्वारा टिकट नहीं दिया गया था। जिसके विरोध में जसवंत सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा। इस बगावत के कारण उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया था।

दोस्तों हमारी इस पोस्ट के संदर्भ में आपकी हर प्रतिक्रिया का कमेंट बॉक्स में स्वागत हैं। पसत पसंद आने पर इसे लाइक और शेयर करना नहीं भूलें।

Related News