मध्य प्रदेश के कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने होली के दिन कांग्रेस से इस्तीफा देकर लोगों को झटका दिया है। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा का दमन थाम लिया है। एमपी में लगातार सियासी घमासान जारी है लेकिन इसी बीच बात करते हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया के निजी जीवन के बारे में, सिंधिया खानदान के महाराज कहे जाने वाले ज्योतिरादित्य की प्रेम कहानी बेहद दिलचस्प है।

प्रियदर्शिनी बड़ौदा के राजघराने से हैं। जहां तक ज्योतिरादित्य और प्रियदर्शिनी की शादी की बात है तो एक जलसे में 1991 में पहली बार ज्योतिरादित्य ने प्रियदर्शिनी को देखा था। उस समय ही वो उन्हें दिल दे बैठे थे। प्रियदर्शिनी और ज्योतिरादित्य की शादी 1994 में हुई थी और जब ग्वालियर की महारानी सिर्फ 20 साल की थीं।

फैमिली फंक्शन में माधवीराजे की मुलाकात भी प्रियदर्शिनी से हुई थी। उस समय प्रियदर्शिनी की उम्र 13 साल थी। तब माधवीराजे ने कहा कि यह लड़की बहुत सुंदर है। इससे पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया को बड़ोदरा रियासत की राजकुमारी पहली ही नजर में भा गई थीं। वहीं मुलाकात के ठीक तीन साल बाद 12 दिसंबर 1994 में दोनों एक दूसरे के हो गए थे। अब उनके दो बच्चे महानआर्यमन सिंधिया और अनन्या सिंधिया है।

Related News