इंटरनेट डेस्क। दुनिया की सर्वाधिक 5 शक्तिशाली सेनाओं में भारतीय सेना का नाम भी शामिल है। बता दें कि पूरब में चीन और पश्चिम दिशा में पाकिस्तान की मौजूदगी से हर पल भारतीय सेना को अलर्ट रहना पड़ता है। भारतीय सैनिक खराब से खराब मौसम तथा खतरनाक जगहों पर दिन रात पूरी मुस्तैदी से पहरा देते रहते हैं। सेना के जवान अपनी जान की बाजी लगाकर देश की सीमा को सुरक्षित बनाते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं, उन 5 खतरनाक जगहों के बारे में जहां मौत से लड़कर भी भारतीय सैनिक अपनी ड्यूटी निभाते हैं।

1- अरुणाचल प्रदेश का डोकलाम एरिया
1962 में हुए चीन युद्ध के दौरान ही इस देश ने अरूणाचल के एक बड़े हिस्से पर अधिकार कर रखा है। लेकिन इस हिस्से लेकर चल रही तनातनी के चलते आए दिन भारतीय सेना भी जवाबी कार्रवाई करने से नहीं चूकती है। इस इलाके में सेना के जवान बिना थके 24 घंटे पहरा देते रहते हैं। यह जगह देश के खतरनाक जगहों में से एक माना जाता है।

2- सियाचिन ग्लेशियर
शून्य से लेकर माइनस 50 डिग्री सेल्यिस से भी कम तापमान पर जानी की बाजी लगाकर भारतीय सेना सियाचिन में दिनरात ड्यूटी करते रहते हैं। भारतीय सेना ने इन्ही वीर सैनिकों की बदौलत 3000 किमी. इलाके पर अधिकार जमा रखा है।

3- एलओसी
भारत की सीमा जम्मू और कश्मीर, पंजाब, राजस्थान से लेकर गुजरात में जाकर खत्म होती है। 540 किमी. लंबे इस सीमा को एलओसी यानि लाइन ऑफ़ कंट्रोल के नाम से जाना जाता है।

4- कच्छ का रण
कच्छ के रण का तापमान 50 डिग्री सेल्यिस होता है। इस प्रतिकूल मौसम में भी भारतीय सैनिकों का हौसला काबिले तारीफ है। इतने बड़े इलाके में मौजूद इंडियन आर्मी के जाबांज सैनिकों के चलते आतंकी इस रास्ते से देश में घुसने की ​हिम्मत नहीं करते हैं।

5- अरब सागर
अरब सागर में भारतीय नौसेना की तूती बोलती है। शक्तिशाली दुश्मन को भी बर्बाद करने में इंडियन नेवी पूरी तरह से सक्षम है। भारतीय नौसेना अपने शक्तिशाली युद्धपोतों के जरिए हिंद महासागर, बंगाल की खाड़ी तथा अरब सागर को सुरक्षित बनाए रखती है।

Related News