दोस्तों, आपको बता दें कि मिसाइल और अन्य खतरनाक हथियारों से युक्त इंडियन नेवी के पास मौजूद कुछ स्वदेशी युद्धपोत दुश्मन को पानी में ही खत्म करने की क्षमता रखते हैं। इस स्टोरी में हम आपको इंडियन नेवी के 5 सबसे खतरनाक स्वदेशी युद्धपोतों के बारे में बताने जा रहे हैं।

1-आईएनएस मैसूर
आईएनएस मैसूर को साल 1999 में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। यह स्वदेशी युद्धपोत युद्ध के दौरान चारो तरफ तबाही मचाने में सक्षम है। इस युद्धपोत से जमीनी और हवाई हमले किए जा सकते हैं। आईएनएन मैसूर भारतीय सीमा की रखवाली में पूरी मुस्तैदी से हमेशा तैनात रहता है।

2- आईएनएस कोच्चि
163 मीटर लम्बा युद्धपोत आईएनएस कोच्चि ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज जैसे मिसाइल दागने में पूरी तरह सक्षम है। इस स्वदेशी युद्धपोत का निर्माण मुंबई में मझगांव डॉक लिमिटेड द्वारा किया गया था।

3- आईएनएस कोलकाता
आईएनएस कोलकाता इंडियन नेवी का सबसे ताकतवर स्वदेशी युद्धपोत है। 10 जुलाई, 2014 को इसे भारतीय नौसेना का हिस्सा बनाया गया। आईएनएस कोलकाता पलक झपकते ही दुश्मन का खात्मा कर सकता है।

4- आईएनएस मुंबई
आईएनएस मुंबई भारतीय सेना में मौजूद खतरनाक युद्धपोत है। आईएनएस मुंबई को भारतीय नौसेना में साल 2001 में शामिल किया गया था। आईएनएस मुंबई लॉन्चर्स, सबमरीन मोर्टारों तथा अन्य घातक हथियारों से युक्त है।

5- आईएनएस दिल्ली
भारतीय नौसेना में मौजूद स्वदेशी युद्धपोत आईएनएस दिल्ली एक बेहतरीन गाइडेड-मिसाइल डेस्ट्रॉयर है। यह युद्धपोत 1997 में इंडियन नेवी का हिस्सा बना था। आईएनएस दिल्ली की स्पीड 28 नॉट है और इसकी रेंज 8,000 नाॅटिकल मील है।

Related News