इंटरनेट डेस्क| भारतीय सेना में भारतीय सशस्त्र बल, भारतीय वायुसेना, भारतीय नौसेना और भारतीय तट रक्षक शामिल हैं जो कि दुश्मनों और बाहरी ताकतों से देश और नागरिकों की रक्षा करते है। भारतीय सेना चीन और अमेरिका के बाद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी सेना है। भारतीय सेना का इतिहास शुरू से ही गौरवशाली और साहस भरा रहा है। भारतीय सेना में कई ऐसे सैनिक हुए है जिन्होंने अपने बहादुरी से इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज करवाया है। आज हम आपको भारतीय सेना के गौरवशाली इतिहास के जुड़ी कुछ बातें बता रहे है -

भारतीय सेना की स्थापना अंग्रेजो द्वारा की गई थी। प्रारंभ में, जब भारतीयों ने अंग्रेजों की सेना में शामिल होना शुरू किया जो कि भारत में ही मौजूद थी और बाद में ब्रिटिश भारतीय सेना ने दोनों विश्व युद्धों में भाग लिया। वर्ष 1776 में कोलकाता में ईस्ट इंडिया कंपनी की सरकार के भीतर एक सैन्य विभाग बनाया गया था। इसका मुख्य कार्य ईस्ट इंडिया कंपनी के विभिन्न विभागों द्वारा जारी किए गए सेना से संबंधित आदेशों को जारी करना और उनको रिकॉर्ड करना था।

T

ब्रिटिश भारतीय सेना का "भारतीयकरण" मार्च 1912 में देहरादून में प्रिंस ऑफ वेल्स रॉयल इंडियन मिलिटरी कॉलेज के गठन के साथ शुरू हुआ जिसका मुख्य उद्देश्य अभिजात वर्ग और प्रतिष्ठित भारतीय परिवारों को शिक्षा प्रदान करने और सैंड्हर्स्ट स्थित रॉयल मिलिट्री कॉलेज में चयन हेतु तैयार करना था। पास होकर किंग की उपाधि मिलने के बाद भारतीय अधिकारीयों की नियुक्ति भारत में चुनी गई आठ इकाइयों में से किसी एक में की जाती थी।

हालाँकि चयन और नियुक्ति की प्रक्रिया बहुत धीमी होने के कारण 1918 से 1932 के बीच केवल 69 अधिकारियों को नियुक्त किया गया था जिसकी वजह से अंग्रेजो पर इस संबंध में राजनीतिक दबाव दिन प्रतिदिन बढ़ने लगा था। इस कारण 1932 में भारतीय सैन्य अकादमी का गठन हुआ और इसके बाद भारतीय मूल के अधिकारियों की नियुक्ति में भी बढ़ोतरी हुई।

जब भारत को आजादी मिली तो उस समय पाकिस्तान और बांग्लादेश और चीन जैसे पड़ोसी देशों की स्थिति को देखते हुए भारत को सेना की आवश्यकता महसूस हुई और इस वजह से भारतीय सेना का गठन किया गया। तत्कालीन सरकार ने इसका निर्माण सही से करने के लिए एक निश्चित बजट प्रदान किया अरु तब से लेकर भारतीय सेना में कई महत्वपूर्ण बदलाव आये है। इस दौरान भारतीय सेना ने कई युद्ध भी लड़े और उनमें विजय भी प्राप्त की। आज भारतीय सेना विश्व की सबसे बड़ी तीन सेनाओं में से एक है।

Related News