हमारे देश भारत में इन दिनों रूपए का स्तर गिरता ही जा रहा है। आज की तारीख में एक डॉलर की कीमत देश में 72.50 रूपए के स्तर पर पहुंच चुकी है। लेकिन इस दुनिया में आज भी कुछ देश ऐसे हैं, जहां जाने के बाद अमीरी वाली फीलिंग आएगी। जी हां, दोस्तों इन देशों में हमारे देश का एक रूपया 200 से 300 रूपए तब बन जाता है। इस स्टोरी में आज हम आपको उन देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां की करेंसी भारतीय रूपए से बहुत ज्यादा कमजोर है।

वियतनाम
वियतनाम एशिया का ही एक देश है। यह देश बौद्ध मठों, नदियों तथा खूबसूरत समुद्र तटों के लिए जाना पहचाना जाता है। इस देश की करेंसी डांग है। बता दें कि 336 डांग मिलकर एक रूपया बनता है। सबसे अच्छी बात यह है कि वियतनाम के लिए इंडियन सिटीजन्स को ऑनलाइन वीजा भी बहुत जल्द ही मिल जाता है।

साओ टोमे एंड प्रिंसिपे
अफ्रीका के पश्चिम तट पर बसा यह द्वीप समूह ज्वालामुखियों, मछलीपालन के लिए मशहूर है। इस देश में दुनियाभर के सैलानी आते हैं। इस देश में 306 डोबरा से मिलकर एक रूपया मिलता है। यहां की स्थानीय बाजारों में आपको कई चीजें बहुत सस्ते दोमों पर मिल जाएंगी।

इंडोनेशिया
द्वीपों के समूह इं​डोनेशिया में सैकड़ों जातीय समूह रहते हैं, और इन सबकी भाषाएं अलग—अलग होती हैं। इंडोनेशिया बाघ, वनमानुष, हाथियों तथा ज्वालामुखियों के लिए मशहूर है। इंडोनेशिया में 1 रूपए की कीमत 210 रूपिया के बराबर होती है।

लाओस
पर्यटकों के पसंदीदा पर्यटन स्थलों में से एक देश लाओस भी है। मनमोहक नजारे और ऐतिहासिक स्मारक लाओस की पहचान हैं। लाओस में आज भी कई प्राचीन बौद्ध मठें मौजूद हैं। यहां 123 कीप मिलकर एक रूपया बनता है।

Related News