दुनिया का सबसे बड़ा परमाणु फ्यूजन प्रोजेक्ट फ्रांस में तैयार किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट में भारत भी एक बड़ी और अहम भूमिका निभा रहा है। परमाणु संयंत्र का दिल कहा जाने वाला यंत्र भारत ने बनाया है। इस यंत्र को क्रायोस्टेट कहते हैं या फिर परमाणु संयंत्र का फ्रिज भी कह जा सकते हैं। क्योंकि यह एटॉमिक ऊर्जा से निकलने वाली गर्मी, कूलेंट आदि को ठंडा रखता है।


मिली जानकारी के अनुसार गुजरात के सूरत में इस क्रायोस्टेट को बनाया गया है। इसे एलएंडटी ने बनाया है। क्रायोस्टेट स्टील का हाई वैक्यूम प्रेशर चैंबर होता है। जब एटॉमिक रिएक्टर आस पास गर्मी पैदा करता है यह उसे ठंडा करने के लिए एक बड़ा रेफ्रिजरेटर चाहिए होता है। इसे ही क्रायोस्टेट कहते हैं।


हालांकि, पहले इस प्रोजेक्ट पर चीन को काम करने का मौका मिला रहा था। लेकिन अब फ्रांस में बन रहे दुनिया के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र में जब काम शुरू होगा, तब उनका सूरज के तापमान से 10 गुना ज्यादा तापमान होगा मतलब 15 करोड़ डिग्री सेल्सियस तक चला जाएगा। क्रायोस्टेट यानी परमाणु संयंत्र के फ्रिज का कुल वजन 3850 टन है।

Related News