कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं 'भारत जोड़ो यात्रा' से में जोश भरा है। कांग्रेस ने तमिलनाडु से इस यात्रा को प्रारम्भ किया था, जो केरल होते हुए अब तीसरे राज्‍य कर्नाटक में पहुंच गई है। इन राज्‍यों में भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ लोगों का हुजूम देखने को मिल रहा है। ऐसे में घुटनों में दर्द से जूझ रहे राहुल गांधी में भी उत्‍साह बढ़ रहा है। राहुल गांधी ने कहा है कि चाहे जितनी मुश्किलें आएं, वह भारत जोड़ो यात्रा को बीच मझधार में छोड़ने वाले नहीं हैं। क्‍या भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस के वोट बैंक में इजाफा होगा?

जमीन से कट-सी गई थी कांग्रेस...!
केंद्र सरकार से जुड़े बड़े मुद्दों पर भी विरोध प्रदर्शन के नाम पर बस रस्‍मअदायगी ही नजर आती है। ऐसे में कांग्रेस का वोटर पार्टी से दूर होता चला गया। ऐसे में कांग्रेस में फिर से जान फूंकने के लिए एक 'भारत जोडो यात्रा' जैसे ही अभियान की जरूरत थी। कांग्रेस के लगातार गिरते वोट शेयर का कारण क्‍या है? राजनीति के जानकार मानते हैं कि कांग्रेस पिछले कुछ सालों में जमीन से कट-सी गई है। ज्‍यादातर नेता लोगों के बीच नहीं जाते हैं। तिरुवनंतपुरम से युवा कांग्रेस के जिला सचिव माइकल ने बताया कि इस यात्रा से लोगों को जोड़ने का काम किया जा रहा है।

केरल में 'भारत जोड़ो यात्रा' से खूब जुड़े लोग
केरल में राहुल गांधी की यात्रा जब सुबह शुरू होती थी, तो उसमें 5000 के आसपास लोग नजर आते थे। दिन चढ़ते-चढ़ते ये आंकड़ा 25 हजार तक पहुंच जाता था। ऐसे में पार्टी को उम्‍मीद है कि भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ रहे लोग वोट बैंक में परिवर्तित होंगे। केरल के वायनाड से राहुल गांधी सांसद हैं। ऐसे में केरल में भारत जोड़ो यात्रा में भीड़ का जुटना लाजिमी था। केरल में भारत जोड़ो यात्रा ने 140 में से 43 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया। वहीं 20 में से 12 लोकसभा सीटों के क्षेत्र से होकर यात्रा निकली। इस दौरान राहुल गांधी ने 19 दिनों में 453 किलोमीटर की पैदल यात्रा की, इसमें दो दिन का विराम भी शामिल था।


विरोधी ने कसे थे खूब तंज
जब यह भारत जोड़ो यात्रा की शुरु हुई थी, तो बहुत लोगो ने काफी तंज कसे थे। कुछ लोगों ने कहा था कि राहुल गांधी 3000 किलोमीटर की यात्रा नहीं कर पाएंगे। वह कुछ ही दिनों में थककर बीच राह में यात्रा को छोड़कर लौट आएंगे। हालांकि, ऐसा कुछ नहीं हुआ। भारत जोड़ो यात्रा का आज 24वां दिन है। इस दौरान राहुल गांधी ने बताया कि उनके घुटनों में दर्द हो रहा है। वह बेहद तकलीफ से गुजर रहे हैं, लेकिन जब वह लोगों से मिलते हैं, तो उनका दर्द दूर हो जाता है।

Related News