इंटरनेट डेस्क। हाल ही में एक सर्वे किया गया जिसमे ये बात सामने आई है कि भारत महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक और असुरक्षित देश है। मंगलवार को थॉमसन रॉयटर्स फाउंडेशन की ओर से एक सर्वे किया गया। जिसमे महिलाओं के मानव तस्करी और देह व्यापार में ढकेले जाने के आधार पर भारत को महिलाओं के लिए खतरनाक बताया गया है।

इस सर्वे के मुताबिक महिलाओं के मुद्दे पर युद्धग्रस्त अफगानिस्तान और सीरिया क्रमश: दूसरे और तीसरे, सोमालिया चौथे और सउदी अरब पांचवें स्थान पर हैं। आपको जानकारी में बता ये सर्वे 550 विशेषज्ञों के द्वारा किया गया था। इस सर्वे में महिलाओं के खतरों के लिहाज से एकमात्र पश्चिमी देश अमेरिका है। इस सर्वे में 193 देशों को शामिल किया गया था, जिनमें से महिलाओं के लिए सबसे खराब टॉप 10 देशों को शामिल किया गया।

वहीं साल 2011 में हुए इस सर्वे में अफगानिस्तान, कॉन्गो, पाकिस्तान, भारत और सोमालिया महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक देश माने गए थे। लेकिन इस साल भारत पहले स्थान पर आ गया है। 2011 में दिल्ली में एक चलती बस में हुए शोषण और निर्भया कांड के बाद महिलाओं की सुरक्षा और उनके ख़िलाफ़ होने वाली खतरनाक हरकत देश के लोगों के लिए सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा बन गया था।

Related News