आज की तारीख में दुनिया के हर देश अपनी सेना और सामरिक शक्ति को बढ़ाने में लगे हैं। विदेशी हस्तक्षेप, आतंरिक कलह और आतंकवाद ऐसे तीन बड़े मुद्दे हैं, जो हर देश के लिए चुनौती बने हुए हैं। लेकिन इस दुनिया में कुछ ऐसे भी देश हैं जिनके पास सेना ही नहीं है।

1- मार्शल आइलैंड


मार्शल आईलैंड के रक्षा की जिम्मेदारी सयुंक्त राष्ट्र अमेरिका की है। इस देश के पास खुद की कोई सेना नहीं है। इस देश के पास पुलिस की एक टुकड़ी और मरीन पेट्रोल है।

2- पलाऊ


पलाऊ की रक्षा की जिम्मेदारी भी सयुंक्त राज्य अमेरिका के पास है। इस देश के पास सिर्फ पुलिस और 30 सदस्यों वाली मरीन पेट्रोल है।

3- सामोआ


समुद्र में बसे देश सामाओ के सुरक्षा की जिम्मेदारी न्यूज़ीलैण्ड की है। इस देश के पास भी ख़ुद की कोई सेना नहीं है।

4- टुवालु


इस छोटे से देश के पास केवल हलके हथियारों से लेस पुलिस है। सुरक्षा के लिए कोई सेना नहीं है।

5- वेटिकेन सिटी


ईसाई धर्म केे केंद्र बिंदू वेटिकेन सिटी की रक्षा जिम्मेदारी इतालियन सेना द्वारा की जाती है। इटली के बीच स्थित वेटिकेन में रक्षा के लिए स्विस गार्ड है।

6- नारू


ऑस्ट्रेलिया के पड़ोसी देश नारू के रक्षा की जिम्मेदारी ऑस्ट्रेलिया की सेना के पास है। नारू के पास सिर्फ पुलिस फ़ोर्स है।

7- सोलोमन आइलैंड

ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैण्ड के बीच मौजूद सोलोमन आइलैंड अपनी खूबसूरती के लिए विख्यात है। 1998 के बाद इस देश के पास कोई सेना नहीं है। इस देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए एक पुलिस फोर्स है। मरीन पेट्रोल के पास हल्के हथियार हैं, जिससे वो समुद्र तटों की रक्षा करते हैं।

8- लीचटेनस्टीन


लीचटेनस्टीन से 18वीं सदी के मध्य सेना को खत्म कर दिया गया। युद्ध की स्थिति में सेना गठित करने का प्रावधान है। इस देश के पास कोई सेना नहीं है।

9- ग्रेनेडा


साल 1983 से ग्रेनेडा के पास अपनी कोई सेना नहीं है। आतंरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी ग्रेनेडा पुलिस संभालती है।

10- अंडोरा


अंडोरा के पास भी कोई सेना नहीं है। यूरोपीय देश और फ्रांस अंडोरा की सुरक्षा करते हैं। अंडोरा आने वाले सैलानियों की सुरक्षा और आंतरिक सुरक्षा का काम यहां की पुलिस करती है।

Related News