इंटरनेट डेस्क। गुजरात विधानसभा चुनाव में 182 सीटों के लिए 4.91 करोड़ मतदाता 1 और 5 दिसंबर को दो मतदान करेंगे। इसका परिणाम 8 दिसंबर को आएगा। भाजपा की इस राज्य में लम्बे समय से सरकार है। हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव में उसे गुजरात में कांग्रेस की चुनौती का सामना करना पड़ा था।

आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में कांगे्रस गुजरात के किन रीजन में भाजपा पर भारी रही है। सौराष्ट्र और नॉर्थ गुजरात में कांग्रेस ज्यादा मजबूत दिखाई देती है। साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान सौराष्ट्र-कच्छ इलाके की 54 सीटों में से कांग्रेस ने 30 पर कब्जा किया था, जबकि भाजपा को केवल 23 सीटें ही मिली थी।

जबकि इस चुनाव में नॉर्थ गुजरात की 32 सीटों में से कांग्रेस को 17 पर जीत मिली थी। भाजपा को केवल 14 सीटों से ही संतोष करना पड़ा था। अब देखने वाली बात होगी कि भाजपा यहां पर कांग्रेस को टक्कर दे पाती है या नहीं।

Related News