गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक है। इसी बीच आम आदमी पार्टी ने सत्ताधारी भाजपा पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है।

आम आदमी पार्टी की ओर से ये आरोप पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार ईशुदान गढ़वी ने लगाया है।

उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा पर सूरत ईस्ट से आप उम्मीदवार कंचन जरिवाला को किडनैप करने का आरोप लगाया है।

इस संबंध में उन्होंने ट्वीट किया कि भाजपा ‘आप’ से इतनी डरी हुई है की वो गुंडागर्दी पर आ गई है ! सूरत ईस्ट से चुनाव लड़ रहे हमारे कंचन जरिवाला के पीछे भाजपा वाले कुछ दिनो से पीछे पड़े हुए थे और आज वो गायब है ! माना जा रहा है की भाजपा के गुंडो ने उन्हें उठा ले गए है ! उनका परिवार भी गायब है! भाजपा कितनी गिरेगी?

Related News