इंरनेट डेस्क। गुजरात के विधानसभा चुनावों में भाजपा के गोरखपुर से सांसद रवि किशन की एंट्री हो गई है। रवि किशन ने इस बार गुजरात चुनावों में गुजराती भोजपुरी मिक्स रैप सान्ंग तैयार किया जो स्पेशली गुजरात के विधानसभा चुनावों में बजाया जाएगा। जानकारी के अनुसार यह पहला मौका है जब रवि किशन ने कोई सांन्ग गाया है।

इस गाने को सोशल मीडिया पर आज ही रिलीज किया गया है। इस गाने के बोल है ‘गुजरात मा प्रेम छै कारण की गुजरात मा मोदी छै’ ऐसे में अब सांग गुजरात के चुनावों में जमकर बजेगा। हालांकि लोगों को कितना पसंद आएगा यह तो बाद की बात है।

इस सांन्ग के लिए बनाए गए पोस्टर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की तस्वीर है और साथ में ही रवि किशन भी है। इस सान्ंग में गुजरात के विकास, मोदी की इमानदारी जैसी चीजों को दिखाया गया है।

Related News