देशबाहर में आज महात्मा गांधी की 150वीं जयंती बहुत ही धूम धाम से मनाया जा रहा है, हर कोई इस जश्न को हरसाल धूम धाम से मानते है, लेकिन इस साल इस मौके पर कांग्रेस पदयात्रा निकाल रही है। कांग्रेस ने देश में कई जगहों पर पदयात्रा का आयोजन किया है। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बीजेपी और आरएसएस पर हमला बोला।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि महात्मा गांधी ने पूरी दुनिया को अहिंसा का रास्ता अपनाने की प्रेरणा दी, आज भारत जहां पहुंचा है वह गांधी के रास्ते पर चलकर पहुंचा है। गांधी का नाम लेना आसान है, लेकिन उनके रास्ते पर चलना मुश्किल है।

सोनिया गांधी ने बिना नाम लिए कहा, जो पूर्ण सत्ता चाहते हैं वह गांधी को कभी समझ नहीं पाए, कुछ लोग गांधी जी का नाम लेकर भारत को उन्हीं के रास्ते से हटाकर अपनी दिशा में ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि गांधी जी नहीं बल्कि आरएसएस भारत का प्रतीक बन जाए।

सोनिया गांधी ने कहा कि भारत में पिछले कुछ वर्षों से जो कुछ हो रहा है उससे गांधी की आत्मा पीड़ा महसूस कर रही होगी। सोनिया गांधी ने सरकार पर हमला करते हुए कहा आज किसान भाई बदहाल हैं, युवा बेरोजगार हैं, उद्योग धंधे बंद हैं, बहने सुरक्षित नहीं हैं। मैं इन दिनों अपने को भारत का भाग्यविधासा समझने वालों से मैं कहना चाहती हूं कि गांधी जी नफरत के नहीं प्रेम के प्रतीक हैं, कोई कुछ भी दिखावा करे मगर गांधी जी के सिद्धांतों पर कांग्रेस चली है और कांग्रेस ही चलेगी।

Related News