साध्वी यौन शोषण मामले में सजा काट रहे डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को आज फिर से एक मामले में सजा सुनाई जाएगी। अदालत द्वारा पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में दोषी करार दिए गए राम रहीम की सजा का ऐलान होगा। सजा के ऐलान को देखते हुए पंजाब और हरियाणा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

16 साल पुराने इस मामले में राम रहीम के अलावा तीन अन्य दोषियों को भी सजा सुनाई जाएगी। वैंसे भी राम रहीम अपनी दो अनुयायियों के बलात्कार के जुर्म में रोहतक की सुनारिया जेल में 20 साल की सजा काट रहा है। और फिर अब उनकी दूसरी सजा का ऐलान आज होगा।

2002 में पत्रकार छत्रपति के समाचार पत्र 'पूरा सच' ने एक पत्र प्रकाशित किया था जिसमें यह बताया गया था कि डेरा मुख्यालय में राम रहीम किस प्रकार महिलाओं का यौन उत्पीड़न कर रहे हैं। इसके बाद छत्रपति को अक्टूबर 2002 में गोली मार दी गई थी। गंभीर रूप से घायल होने के कारण पत्रकार की बाद में मौत हो गई थी। 2003 में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया था। 2007 को सीबीआई ने चार्जशीट पेश की और साल 2014 में सबूतों पर कोर्ट में बहस शुरू हुई, फिर ऐसा करते-करते ये केस इस अंजाम तक पहुंचा है।

Related News