भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जन्म अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन आता है। शाही खानदान से ताल्लुक रखने वाली राजे का बचपन मुंबई में बीता। राजनीति में अपना रुतबा रखने वाली राजे का राजनीतिक कॅरियर कई तरह के उतार-चढ़ाव के साथ गुजरा, जहां उन्हें प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री होने का गौरव प्राप्त हुआ, वहीं विपक्षी खेमे में वो ‘महारानी’ के नाम से भी जानी गईं।


वसुंधरा राजे की शादी करीब 20 साल की उम्र में धौलपुर राजघराने के महाराजा हेमंत सिंह से हुई थी। शादी के कुछ ही साल बाद इकलौते बेटे दुष्यंत सिंह का जन्म हुआ। बेटे के जन्म के बाद ही दोनों की शादीशुदा ज़िंदगी में खींचतान शुरू हो गई थीं। आपसी खटपट बढ़ने लगी तो दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की संपत्ति नामांकन के अनुसार 5 साल पहले उनकी कुल संपत्ति 3 करोड़ 66 लाख 51 हजार 631 रुपये थी, जो अब बढ़कर 4 करोड़ 9 लाख 82 हजार 689 रुपये हो गई है। वसुंधरा राजे के पास 3,179 ग्राम सोना और 15 किलो चांदी है जबकि 1 लाख 29 हजार 830 रुपये नकद हैं, जयपुर के इंदिरा गांधी नगर में 3530 वर्गफुट का प्लॉट है।

Related News