इंटरनेट डेस्क: रमजान के पवित्र महीने के बाद ईद का त्योहार आज देश भर में मनाया जा रहा है। पूरी दुनिया में मुसलमानों द्वारा धूमधाम से मनाया जाने वाला यह पर्व ईद.उल.फितर नाम से भी जाना जाता है। दिल्ली, मुंबई यूपी समेत देशभर के विभिन्न मस्जिदों में ईद.उल.फितर के मौके पर लोगों नमाज अदा की। इस खास मौके पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित कई गणमान्य लोगों ने ईद की बधाई दीं और शांति.खुशहाली की कामना की है।
मंगलवार को चांद दिखते ही यह तय हो गया। ऐसे में ईद को लेकर पूरे देश में तैयारियों भी जोरों पर चल रही हैं। बाजार सज चुके हैं, सेवइयों और मिठाइयों की खरीदारी की जा रही है। रमजान का पवित्र महीना ईद के साथ समाप्त होता है। इस खास पर्व को पूरी दुनिया में धूमधाम से मनाया जाता है


जानकारी अनुसार 30 दिनों तक रमजान का पाक महीना चलता है और ईद के साथ इस महीने का समापन होता है। लेकिन, इस बार ईद पांच जून को है जिसके चलते इस बार रमजान का महीना 29 दिनों का ही था। इस खास दिन मीठे पकवान बनते हैं और अपने से छोटों को ईदी दी जाती है और सभी गले मिलकर सुख.शांति और बरक्कत की दुआएं मांगते हैं।


इस खास मौके पर देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी ईद की बधाई देते हुए कहा की रमजान के पवित्र महीने के समापन को चिह्नित करते हुए यह त्योहार दान, बंधुत्व और करुणा में हमारे विश्वास को मजबूत करता है। इस दिन हम अपने आपको इन शाश्वत मूल्यों के लिए फिर से समर्पित करें जो हमारी सभ्यता की विशेषता हैं। उन्होंने आगे कहा की ईद.उल.फितर के शुभ अवसर पर मैं सभी साथी नागरिकों और भारत व विदेशों में अपने मुस्लिम भाईयों और बहनों को शुभकामनाएं देता हूं।

Related News