चन्द्रयान 2 भले ही चांद की सतह पर अपना कदम रखने में नाकामयाब रहा पर इसके चर्चे और प्रशंसा पूरे विश्व भर में हुई। लेकिन अभी भी इसरो के सारे वैज्ञानिक प्रयास में लगे है। आपको बता दें कि ISRO के चीफ के सिवन को अभी भी चन्द्रयान 2 से उम्मीद है। वैसे आपको बता दे चन्द्रयान 2 की असफलता पर ISRO के चीफ के सिवन को पीएम मोदी ने जब गले लगाया तो पूरा देश उनके साथ भावुक हो गया था। आपको बता दे दिन रात एक करके देश के लिए इतना बड़ा काम को अंजाम तक भेजने वाले ISRO के चीफ को कितनी सैलरी मिलती है? तो चलिए आज जानते है।


वैसे पहले आपको बता दे कि सिवन का जन्‍म 14 अप्रैल 1957 को तमिलनाडु में हुआ था। और 10 जनवरी 2018 में बतौर इसरो चीफ उन्हें नियुक्त किया गया था। के. सिवन का पूरा नाम डॉ. कैलासावडिवू सिवन पिल्‍लई है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि ISRO चीफ के सिवन को हर माह करीब 2.5 लाख रुपए की सैलरी मिलती है। जो कि वाकई काफी होती है। इसके अलावा इसरो के बाकी वैज्ञानिकों को करीब 55,000 से लेकर 90,000 तक का वेतन मिलता है।

Related News