भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के रविवार को दिए गए एक बयान ने नए विवाद को जन्म दे दिया है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में पहुंचीं साध्वी ने कांग्रेस द्वारा चीन के मामले में खड़े किए जा रहे सवाल पर मीडिया से ऐसी बात कह दी जिससे राजनीति में बबाल मच गया।

सोनिया गांधी और राहुल गांधी की राष्ट्रभक्ति पर साध्वी प्रज्ञा ने सवाल उठाते हुए फिर विवादित बयान दिया है, साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि विदेशी महिला के गर्भ से पैदा हुआ व्यक्ति राष्ट्रभक्त हो ही नहीं सकत। . साध्वी प्रज्ञा ने आगे कहा कि कांग्रेस में ना तो सभ्यता है ना ही संस्कार राष्ट्रभक्ति कहाँ से आएगी, जो 2 देशों की सदस्यता लेकर बैठा हो, राष्ट्रभक्ति कहाँ से आएगी।

उन्होंने अपने बयान में कहा चाणक्य ने कहा था कि इस भूमि का पुत्र ही देश की रक्षा कर सकता है, और जो 2 देशों की सदस्यता लेकर बैठा हो, राष्ट्रभक्ति कहाँ से आएगी। साध्वी प्रज्ञा यहीं नहीं रकी बल्कि उन्होंने कहा कि 'कांग्रेस पार्टी में न बोलने की सभ्यता है न संस्कार और न ही देश भक्ति है। यहां साध्वी का इशारा सोनिया गांधी व राहुल गांधी पर था।

Related News