नई​ दिल्ली। भोपाल से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने नाथूराम गोडसे से देशभक्त करार दिया है। इस बयान के बाद से एक बार नया सियासी संग्राम छिड गया है। साध्वी प्रज्ञा ने कि नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, देशभक्त है और देशभक्त ही रहेंगे। उनकों आतंकवादी कहने वाले लोगों को अपने गिरबां में झांककर देखना चाहिए। ऐसे लोगों को जनता चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देगी।


इस बयान के बाद से कांग्रेस ने भाजपा को घेरने में लगी है। तो वहीं भाजपा ने साध्वी प्रज्ञा के इस बयान से खुद को अलग कर लिया। भाजपा प्रवक्ता जी वी एल नरसिम्हा ने कहा कि गोडसे पर भाजपा साध्वी के बयान से सहमत नहीं है। उन्हें अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए।


तो वहीं इस बयान के बाद कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि इस मामले के बाद भाजपा का चेहरा फिर सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने भोपाल से साध्वी प्रज्ञा को टिकट आखिर क्यों दिया।

यूपी में महागठबंधन पर पीएम मोदी ने साधा निशाना, कहा-पहले जो मोदी हटाओं का राग अलाप रहे थे, वो आज बौखलाए हैं

पीएम मोदी पर राहुल गांधी ने साधा निशाना, बताया 'Modilie' का अर्थ

Related News