कल से पुरे देश भर में देश के पूर्व रक्षामंत्री और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर के निधन का शोक मनाया जा रहा है। देश के पूर्व रक्षामंत्री मनोहर परिकर
का रविवार शाम को निधन हो गया। जिसके बाद से देश में शोक छा गया है। आपको बता दे कि परिकर काफी लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। लेकिन इसके बाद भी वे अपनी आखरी सांस तक पद पर बने रहे और जनता की सेवा करते रहे। जबकि उनकी हालत काफी गंभीर बनी हुई थी।


अगर हम बात करें पूर्व रक्षामंत्री और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर के स्वभाव की तो आपको बता दे कि परिकर अपने निराले अंदाज और सादगी से जनता के दिलों पर राज करते थे। सोशल मीडिया पर उनके लिए युवाओं से लेकर हर कोई उन्हें शत - शत नमन कर किया जा रहा है। साथी ही यूजर्स बोल रहे है कि वे देश के चौकीदार थे। उन्होंने देश में उनके पार्टी के लोगों के आलावा भी की लोग उन्हें पसंद करते थे। वे देश के पहले आईआईटीएन थे। इसके बावजूद उन्हें हमेशा सिंपल अंदाज के लिए जाना जाता है।


आपको बता दे कि मनोहर परिकर का राजनीतिक सफर पूरा एक नहीं कई सफलताओं से भरा है। वह देश के रक्षा मंत्री रहने के बाद गोवा के चार बार मुख्यमंत्री भी बन चुके थे। वे देश और जनता की सेवा के लिए हमेशा हाजिर रहे थे।
मुख्यमंत्री पद पर होने के बाद भी उन्होंने कई सालों तक सीएम हाउस का इस्तेमाल नहीं किया था। उन्हें लग्जरी कार नहीं बल्कि सिंपल और एक सामान्य ज़िंदगीं जीने का शौक था। वे कई बार सरकारी गाड़ी छोड़ अपने लंबरेटा स्कूटर से मुख्यमंत्री कार्यालय के लिए चले जाते थे। अगर हम बात करें उनके ड्रेसिंग स्टाइल की तो वे एक दम साधारण जीवन जीने के साथ ही हमेशा सादे कपड़े पहनते थे। उन्हें गोवा की सड़कों पर बेझिझक पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते देखा जाता था। उनके बारे बताया जा रहा है कि वे किसी भी सड़क किनारे चाय की थड़ी पर बिना सुरक्षा के खड़े होकर चाय पीते हुए और लोगों से गपशप करते हुए नज़र आ जाते थे।

Related News