राजनीति से जुड़ी सटीक खबरों के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें, यह खबर आपको कैसी लगी कमेंट करके हमें बताएं।

दोस्तों, आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल गेन नदी पर बने 23 साल पुराने पुल को चीन ने महज 3.5 सेकेंड में ही ध्वस्त कर दिया। यह पुल करीब 5173 फीट लंबा था। बीते शुक्रवार को चीन ने इस लंबे पुल को नष्ट कर दिया। इस लंबे पुल को ध्वस्त का करने का एक वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है।

आप इस वीडियो में साफ देख सकते हैं कि गेन नदी पर बना यह लंबा पुल किस प्रकार से महज कुछ ही सेकेंड में खाक हो जाता है। एक जोरदार धमाका होता है और मात्र 3.5 सेकेंड के अंदर यह पुल पानी में मिल जाता है।

बताया जा रहा है कि इस पुल को ध्वस्त करने के लिए इसके आस-पास कई टन विस्फोटक पहले से रखे गए थे। पुल को पूरी तरह से सील करके, इसका आवागमन बिल्कुल बंद कर दिया गया था। गेन नदी पर बने इस लंबे पुल के कुल 61 खंभों और 4 मुख्य हिस्सों पर भारी मात्रा में विस्फोटक लगाए गए थे। शुक्रवार को जब इस पुल को नष्ट किया गया, तब स्थानीय लोग खड़े होकर इस नजारे को देख रहे थे। पुल के ध्वस्त होते ही कुछ देर के लिए आकाश में धुंध सा छा गया।

गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों में गैंजियांग ब्रिज वाले इस इलाके में आबादी बहुत तेजी से बढ़ी है, जिसके चलते यह पुल अब जनता की जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रहा था। दिसंबर 1995 में गैंजियांग ब्रिज को यातायात के लिए खोला गया था। खबरों के अनुसार, चीन ने इस नदी पर जल्द ही एक नए पुल निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। नया पुल भी जून 2021 में स्थानीय लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

Related News