छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों ने DRG और ITBP के जवानों से भरी बस को उड़ा दिया। इस धमाके में 3 जवान शहीद हुए हैं और कई जवान गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के मुताबिक, विस्फोट एक IED की वजह से हुआ था। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने कड़ेनेर और मंडोडा के पास जवानों की बस को निशाना बनाया। ये जवान अपना ऑपरेशन करके लौट रहे थे जब नक्सलियों ने उन्हें निशाना बनाया।

नक्सली हमलों की वजह क्या है?

बस्तर IGP पी। सुंदरराज ने कहा कि इस हमले में 3 DRG जवान और एक पुलिसकर्मी शहीद हो गए और 14 जवान घायल हो गए। उन्होंने बताया कि दो जवानों की हालत बहुत गंभीर है। छत्तीसगढ़ के डीजीपी डीएम अवस्थी ने बताया कि नारायणपुर जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए IED विस्फोट में DRG (जिला रिजर्व गार्ड) के जवान शहीद हो गए हैं और कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल जवानों को नारायणपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ITBP के अधिकारियों ने बताया है कि DRG कर्मियों को लेकर जा रही बस छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में एक IED ब्लास्ट की चपेट में आ गई। धमाका काफी भीषण था और इसमें 3 जवान शहीद हो गए हैं। उन्होंने बताया है कि बस में कुल 27 जवान थे। अधिकारियों के अनुसार, इस इलाके को बंद कर दिया गया है और घायल सैनिकों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

Related News