दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाला है, ऐसे में सवाल ये है कि बचे चार दिन में कौन सी पार्टी कैसे तैयारी कर रही है, बात करे कांग्रेस की तो दिल्ली चुनाव (Delhi Election 2020) को लेकर खबर यही पक्की हुई है कि राहुल गांधी के साथ साथ प्रियंका गांधी तो चुनाव प्रचार करेंगी है, साथ में सोनिया गांधी भी दिल्ली में एक रैली करने वाली हैं, हालांकि, तबीतय खराब होने के कारण उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराना पड़ा है।

दिल्ली में 8 फरवरी को वोटिंग है और सोनिया गांधी की ये रैली 5 फरवरी को होने वाली थी, फिलहाल ये तय नहीं है कि सोनिया गांधी इस रैली को संबोधित करेंगी या नहीं, लेकिन दिल्ली चुनाव को पूरा गांधी परिवार गंभीरता से ले रहा है।

कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची तो पहले ही जारी कर दी थी, लेकिन गांधी परिवार का कार्यक्रम बिलकुल आखिर में तय हो पाया है, दिल्ली में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा साथ साथ चुनाव प्रचार करने जा रहे हैं - दोनों भाई-बहन दो दिनों तक एक साथ चुनाव प्रचार करेंगे - और ऐसी कुल चार साझा जनसभाएं होंगी।

4 फरवरी को तो सिर्फ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मोर्चा संभालेंगे, लेकिन 5 फरवरी को सोनिया गांधी भी चुनाव प्रचार में बच्चों को ज्वाइन कर लेंगी।

Related News